Follow Us:

कांगड़ा: खाई में गिरी कार, 4 लोग गंभीर घायल

डेस्क |

कांगड़ा के शाहपुर के साथ लगते क्षेत्र में एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं जिन्हें अस्पताल लेजाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट-मंडी एनएच पर शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। यह हादसा कोटला के पास हुआ है। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे।