Follow Us:

ऊनाः विजीलेंस टीम ने व्यक्ति के घर से सिविल सप्लाई के 18 सीमेंट बैग किए बरामद

रविन्दर, ऊना |

जिला ऊना के उपमंडल हरोली के तहत कांगड़ा में एक घर से विजीलेंस ऊना की टीम ने सिविल सप्लाई के तहत बेचे गए सीमेंट के करीब 18 बैग बरामद किए गए हैं। विजीलेंस ने मामले के संबंध में घर के मालिक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक विजीलेंस ऊना की टीम को कांगड़ा निवासी फकीर चंद के घर सिविल सप्लाई के तहत बेचा गया सीमेंट रखे जाने की सूचना मिली। जिस पर कार्रवाई करते हुए विजीलेंस की एक टीम ने फकीर चंद के घर दबिश दे दी। इस दौरान टीम ने 18 बोरी सिविल सप्लाई से जारी सीमेंट बरामद कर लिया। मामले के संबंध में फकीर चंद के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विजीलेंस के एएसपी सागर चंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।