Follow Us:

चंबा: 706 ग्राम चरस सहित एक व्यक्ति ग़िरफ्तार

डेस्क |

चंबा में पुलिस ने एक व्यक्ति को 706 ग्राम चरस के साथ ग़िरफ्तार किया है। शक के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास ये खेप पकड़ी गई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।  आरोपी की पहचान नशरू (25) पुत्र रोशनदीन गांव वोहली तहसील चुराह चंबा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सदर थाना के तहत राज्य नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल और फील्ड यूनिट ने बालू में नए पुल पर नाका लगाया था। उसी समय पुलिस दल की नजर बस का इंतज़ार करते हुए लोगों पर पड़ी, जिनमें से एक व्यक्ति जिसने हाथ में एक बैग पकड़ रखा था। वह पुलिस दल को देख कर घबरा गया। जब पुलिस ने तलाशी ली तो ये खेप बरामद हुई।