Follow Us:

धर्मवीर धामी के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक

पी. चंद |

कांग्रेस नेता धर्मवीर धामी के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदनाए देते हुए दिवगंत आत्मा की शांति की भगवान से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि धर्मवीर धामी के निधन से पार्टी ने एक कर्मठ नेता खो दिया।

याद रहे कि हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मवीर धामी का आज स्वर्गवास हो गया था। जिला कुल्लू धर्मवीर धामी का पीजीआई चंडीगढ़ में आज सुबह ह्रदय गति रुकने से हुई मौत हो गई। धामी पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे।