Follow Us:

कांगड़ा के CISF जवान की चंडीगढ़ में मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

उपमंडल फतेहपुर की पोलियां पंचायत के 47 बर्षिय जवान ओंकार सिंह की मौत हो गई है। सीआईएसएफ का यह जवान चंडीगढ़ में तैनात था और उसे डेंगू हो गया था। जवान का इलाज चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

आज रात तक जवान की पार्थिव देह पैतृक गांव में पहुंच जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही गांव मे शोक की लहर है। औंकार सिंह एक मिलनसार व्यक्ति था। जिसका अंतिम संस्कार बुधवार को पैतृक गांव पोलियां में किया जाएगा। मृतक जवान अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की छोड़ गया है।