Follow Us:

कांगड़ा: CISF जवान का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, बेटे ने दी मुखाग्नि

समाचार फर्स्ट डेस्क |

उपमंडल फतेहपुर के सीआईएसएफ के जवान ओंकार सिंह का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पोलियां के श्मशान घाट पर किया गया। भारी संख्या में लोगों ने नम आंखों के साथ जवान को अंतिम विदाई दी। बुधवार सुबह 11 बजे के करीब जवान के बेटे उमेश ने पिता को मुखाग्नि दी। प्रशासन की तरफ से एसएचओ फतेहपुर सुरेश शर्मा, नायब तहसीलदार फतेहपुर ने मृतक जवान की अंतिम यात्रा में शरीक होकर पुष्पांजलि अर्पित की।

बता दें कि सीआईएसएफ के 47 वर्षीय जवान ओंकार की बीमारी के चलते सोमवार देर शाम को मौत हो गई। जवान का इलाज चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक जवान का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद मंगवार देर रात को उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया । जवान ओंकार सिंह चंडीगढ़ में तैनात थे। मृतक जवान अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की छोड़ गया है।