Follow Us:

मंडी: आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुक्सान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रांम पंचायत ढीम कटारू के शिल्हीगाड में शनिवार दोपहर एक चार कमरों के दो मंजिला स्लेटपोश मकान में अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में पीड़ित परिवार का लाखों का नुकसान हुआ है। यह मकान कमल देव पुत्र दीप राम निवासी शिल्हीगाड जौल तहसील थुनाग का था। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की और से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में दो हजार रूपये की राशि प्रदान की गई है।

जानकारी के अनुसार मकान की निचली मंजिल के एक कमरे में 15 मुर्गे रखे गए थे जो कि इस आगजनी में जलकर राख हो गए। इसके साथ ही एक गौशाला भी क्षतिग्रस्त हुई है। अग्निकांड की इस घटना में पीड़ित परिवार का घरेलू समान सहित सोने और चांदी के आभूषण भी जलकर राख हो गए हैं। इस घटना से पीड़ित परिवार को करीब पांच लाख का नुकसान आंका गया है।