Follow Us:

ब्रेकिंग: चुनावों से पहले विद्या स्टोक्स की तबीयत बिगड़ी, चंडीगढ़ रेफर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स की तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि विद्या स्टोक्स को फेफड़ों में कुछ दिक्कतें आ रही थी, जिसके चलते उन्हे फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है जहां उनकी हालत संजीदा बताई जा रही है।

गौरतलब है कि विद्या स्टोक्ट कांग्रेस की एक बुजुर्ग नेता हैं और उनकी उम्र 90 प्लस है। हालांकि, उनके जोशिले रूतबे के चलते कांग्रेस ने उन्हें इस बार चुनावों में भी ठियोग से टिकट देने का मन बनाया है और वे खुद भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। लेकिन, चुनावों से ठीक पहले विद्या स्टोक्स की तबीयत बिगड़ना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।