Follow Us:

मंडी: बर्फ में दबकर युवक की मौत

नवनीत बत्ता |

मंडी के शेट्टाधार में युवक की बर्फ में दबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान पदम सिंह (32) पुत्र जय सिंह निवासी गांव रांचा डाकघर घनीयर तहसील बालीचौकी जिला मंडी के रूप में हुई । पदम सिंह सोमवार शाम अपने ननिहाल चेत गांव के लिए घर से निकला था। रास्ते में तीन फीट से अधिक बर्फ के बीच फंस जाने के बाद ठंड में ठिठुर कर उसकी मौत हो गई।

पदम सिंह शेट्टाधार की पहाड़ी को पार नहीं कर पाया। शेट्टीधार के पास पोशुथाच नामक स्थान में वर्फ के नीचे दब गया। आज जब लोग ढूंढने गए तो पदम सिंह अचेत हालत में पड़ा दिखा। बूंगजहलगांड पंचायत प्रधान महेंद्र सिंह राणा ने बताया पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।