Follow Us:

विद्या स्टोक्स की हालत सामान्य, मिल सकती है छुट्टी

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़ में दाखिल हैं। चेकअप के बाद डॉक्टर ने बताया कि विद्या स्टोक्स ओवर एक्ज़र्शन की प्रॉब्लम से जूझ रही हैं। हालांकि, अभी उनकी हालत ठीक है और उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले दोपहर को विद्या स्टोक्स की हालत बिगड़ गई थी और उन्हें फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। विद्या स्टोक्स ठियोग से चुनाव लड़ने की ताल ठोक रही हैं। हालांकि, अभी तक ठियोग से कैंडिडेट तय नहीं किया गया है।