Follow Us:

चंबा: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 8.212 किलोग्राम चरस सहित तस्कर गिरफ्तार

नवनीत बत्ता |

जिला चंबा पुलिस द्वारा चलाये जा गए अभियान में विशेष अन्वेषण इकाई चंबा के दल को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । पुलिस ने व्यक्ति को 8 किलो 212 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कर्म सिंह (34) पुत्र ईशर निवासी बंधा तहसील चुराह चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार विशेष अन्वेषण इकाई चंबा के पुलिस दल ने गंव कंदला के पास नाका लगा रखा था। इसी बीच पुलिस ने तीसा की तरफ से पैदल आ रहे व्यक्ति को शक के आधार पर रोका। उसके बैग की तलाशी लेने पर बैग से 8 किलो 212  ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर व्यक्ति को गिरफ्तार कर चरस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
.