Follow Us:

कांगड़ाः होल्टा कैंट में सेना के पुराने भवन में लगी भीषण आग, मजदूरों का सामान जलकर राख

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कांगड़ा में पालमपुर के अंकतर्गत आने वाले होल्टा कैंट में जेएनएन सेना छावनी में बीते कल देर शाम को सेना के पुराने भवन में अचानक आग लग गई। इसमें भवन का काम चल रहा था। और साथ ही वहा मजदूर रह रहे थे। आग लगने के कारण मजदूरों का सारा सामान जल गया पर कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर लीक होना माना जा रहा है। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग पालमपुर की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।

भवन में लकड़ी का अधिक इस्तेमाल किया गया था। इससे आग तुरंत पूरे भवन में फैल गई। आग लगने की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग पालमपुर को दी गई। विभाग का वाहन लीडिंग फायरमैन और कार्यकारी अधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। विभाग के कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मजदूरों ने कहा उनके मोबाइल फोन भी जल गए हैं। सेना छावनी के अधिकारी कर्नल तिवारी ने आग लगने की पुष्टि करते हुए बताया मजदूरों का सामान जल गया है और जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा नुकसान का आकलन किया जा रहा है