Follow Us:

हमीरपुर: कार्यालय में काम करते समय कानूनगो की हार्ट अटैक से मौत

कमल कृष्ण |

तहसील कार्यालय में तैनात कानूनगो की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक कानूनगो की पहचान अशोक कुमार (57) निवासी मौंही के रूप में हुई है। अशोक कुमार करीब सात महीने से तहसील हमीरपुर में ऑफिस कानूनगो के पद पर सेवाएं दे रहे थे। रोजाना की तरह ही वह मंगलवार को भी ऑफिस पहुंचे। ऑफिस का कार्य करते हुए सुबह करीब 11:30 बजे उन्हें सीने में दर्द शुरू हुआ। कुर्सी पर बैठे-बैठे ही दिल का दौरा पड़ा गया।

उन्हें अचेत अवस्था में देख कर्मचारियों ने तहसीलदार को सूचित किया। इसके बाद व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहसीलदार राजीव ठाकुर ने बताया कि अशोक कुमार मेहनती इंसान थे। अपने काम के प्रति उनकी वफादारी व लग्न सबके लिए प्रेरणा थी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की यथासंभव सहायता की जाएगी।