Follow Us:

ऊनाः नशे में धुत होकर दो लोगों ने अस्पताल में मचाया हुड़दंग, मामला दर्ज़

रविंदर, ऊना |

जिला ऊना के अस्पताल में देर रात दो लोगों ने नशे में धुत्त होकर जमकर हुड़दंग मचाया। जबकि दोनो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से भी उलझ पड़े। जब दोनों अपनी हरकतों से बाज न आये तो अस्पताल प्रसाशन को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया है।

जानकारी के अनुसार राज कुमार और विनोद कुमार निवासी वडेडा दोनो ही चेकअप के लिए ऊना अस्पताल आये थे। दोनो ही कथित तौर पर नशे में धुत थे। दोनो ने अस्पताल में हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। चिकित्सक से भी अभद्र व्यवहार किया। दोनो की हरकतों से परेशान होकर अस्पताल प्रसाशन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया है। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।