Follow Us:

कांगड़ा: बेटे ने मां को चाचा के साथ अवैध संबंध बनाते देखा, मिली दर्दनाक मौत

मनोज धीमान |

इंदौरा में एक मां ने देवर से अवैध संबंध के चलते अपने 7 साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी। महिला ने देवर के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या कर शव जंगल में फेक दिया। महिला के पति ने इस संबंध में पुलिस थाना डमटाल में हत्या का मामला दर्ज़ करवाया है। पति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्चे के शव को जंगल से बरामद कर लिया है। साथ ही महिला और उसके देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी के उसके छोटे भाई के साथ अवैध संबंध थे। जिन्हे उनके बड़े लड़के युद्धवीर उर्फ विनय (7 साल) ने साथ अवैध संबंध बनाते देख लिया था। विनय अपनी मां और अपने चाचा से यह कहता था कि वह इस बारे में अपने डैडी को बता देगा। इसके चलते मां और चाचा ने मिलकर युद्धवीर उर्फ विनय (7) की हत्या करके उसकी लाश कहीं जंगल में फेंक दी। हत्या का शक होने पर पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को जंगल से बरामद कर लिया है। पुलिस परिवार के स्दस्यों और अन्य लोगों से भी पुछताछ कर रही है।