Follow Us:

कांगड़ाः कार और बाइक में जोरदार भिडंत, 2 युवक घायल

मनोज धीमान |

जिला कांगड़ा में नेशनल हाइवे पठानकोट-मंडी पर द्रम्मण में कार और बाइक की जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए हैं। इनमें से एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया है। जबकि दूसरे को इलाज के लिए शाहपुर अस्पताल में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार गुरजीत निवासी नगरोटा सुरियां और विवेक निवासी जोल अपनी बाइक से द्रम्मण की तरफ आ रहे थे, जबकि कार पठानकोट की तरफ जा रही थी। तभी पैट्रोल पंप के पास दोनों की टक्कर हो गई, जिस कारण बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को शाहपुर अस्पताल लाया गया, जिनमें विवेक को टांडा  रेफर कर दिया गया है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।