Follow Us:

चंबा पुलिस ने 1 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को नोएडा से किया गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

चंबा में पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार चंबा पुलिस ने 26 दिसंबर को भारतीय दंड सहिंता की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज़ किया। जिसमें शिकायतकर्ता को फ़ोन के माध्य्म से बीमा पॉलिसियों और निवेश करने के नाम पर पिछले कुछ सालों की अवधि में एक नकली फर्म के विभिन्न बैंक खातों में उसने कुल 93 लाख रुपये जमा करवा हैं। जिस व्यक्ति ने नकली फर्म के खाते में पैसे जमा करवाए उसके साथ धोखाधड़ी का आधास चंबा पुलिस ने 1 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को नोएडा से किया गिरफ्तारहुआ तो उसने पुलिस में शिकायर करवाई। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते पुलिस अधीक्षक चम्बा द्वारा एसआईयू टीम का गठन किया गया।

एसआईयू पुलिस दल द्वारा नोएडा से एक आरोपी कुणाल कौशिक को गिरफ्तार किया है। जिससे 7 एटीएम कार्ड, 21 चेक बुक (हमारे मामले में शामिल बैंक खातों सहित), 1 लैपटॉप (फर्जी चेक और पावती रसीदों के डेटा के साथ) बरामद किया है। इसके अलावा 12 मोबाइल फोन, 81,000 नकद और 2 कारों (एक स्विफ्ट और एक फ़ॉर्चुनर) को भी जब्त कर लिया। इसके अलावा विभिन्न बैंकों में लगभग 18 लाख की राशि वाले खातों को भी सीज कर दिया गया है। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है जो पहले सोलन पुलिस द्वारा इसी तरह के मामले में पकड़े गए थे और जमानत पर हैं।