Follow Us:

हमीरपुरः शहीद बेटे का गम सह नहीं पाई मां, हृदय गति रुकने से हुआ निधन

नवनीत बत्ता |

सियाचिन गलेशियर में शहीद हुए जिला हमीरपुर के वरुण की चिता की आग अभी बुझी नहीं थी कि उनकी माता विमला का भी देहांत हो गया। पुत्र के गम को माता सह नहीं पाई और आज सुबह उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली। जानकारी के आनुसार पिछले साल 2019 में 30 दिसंबर को चंड़ीगढ़ में वरुण शर्मा ने देहांत हो गया था। वह सियाचिन ग्लेशियर के पास चाइना बॉर्डर पर ड्यूटी पर तैनात थे और ब्रेन स्ट्रोक के चलते उनकी मृत्यु हो गई।

31 दिसंबर 2019 को उनका पार्थिव शरीर हमीरपुर पहुंचा था। जिसको पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुखाग्नि दी गई थी। परिवारिक सूत्रों से मिली खबर के अनुसार शहीद वरुण की माता विमला देवी जिनकी उम्र महज 56 साल थी। वह अपने बेटे की मौत के गम को नहीं सह पाई और उसी के चलते ही आज सुबह उनका हृदय गति रुकने से देहांत हो गया।