Follow Us:

मंडी: अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, 2 युवकों की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मंडी के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत महोग के वैनशीवीर मंदिर के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार (24) निवासी ग्राम पंचायत महोग और प्यारे लाल (24) निवासी पटोग, पंचायत महोग के रूप में हुई है। हादसे में मारे गए दोनों युवक अपने मां-बाप के इकलौते थे। हादसा बुधवार देर रात को पेश आया है। पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दोनों दोस्त ठियोग में काम करते थे। बुधवार देर रात को सुरेंद्र अपना जन्मदिन मनाने ठियोग से घर आ रहा था। वह अपने दोस्त प्यारे लाल को भी बाइक पर अपने साथ ले आया था। इसी बीच वैनशीवी मंदीर के उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में प्यारे लाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि सुरेंद्र कुमार गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। घायल सुरेंद्र को खाई से निकालकर आनी अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे शिमला रेफर किया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।