Follow Us:

मंडी: CAA की समर्थन रैली में फहराया गया उल्टा झंडा

नवनीत बत्ता |

CAA के समर्थन में रैली निकाल रहे बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं की बड़ी चूक सामने आई है। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में स्थानीय नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने समर्थन रैली निकाली। रैली में भारत का झंडा भी दिखाया गया जो की वाजिब तौर पर उलटा था। झंडे को रैली में ही किसी कार्यकर्ता ने पकड़ा और उसे फहराते हुए समर्थन रैली निकाली जा रही है।

रैली में बीजेपी के तमाम स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं लेकिन किसी ने इसपर ग़ौर नहीं किया। झंडे पर गौर करें तो सबसे पहले हरा रंग दर्शाया गया है जो कि असल में तीसरे नंबर पर होना चाहिए। कहा तो ये भी जा रहा है कि झंडा डंडे में उलटा लगाया गया है। लेकिन सही मायने में देखा जाए तो डंडे को फंसाने वाली पोकेट में भी गड़बड़ी है। पोकेट के हिसाब से झंडा इसी तरह फिट बैठना था। इसी बीच हैरानी ये भी है कि समर्थन में रैली निकाल रहे लोगों ने भी इस बात पर ग़ौर नहीं किया। इस बारे में राइट फाउंडेशन ने शिकायत भी दर्ज करवाई है।