Follow Us:

कांगड़ाः SDM कार्यालय के बाहर बिना नंबर खड़ी गाड़ी

नवनीत बत्ता |

कांगड़ा के फतेहपुर तहसील में जाली नंबर प्रयोग करने वाले भाजपा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है और ना ही गाड़ी को पकड़ा गया है। कारण साफ है। भाजपा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष के संबंध हाई प्रोफाइल है। देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और हिमाचल के मुख्यमंत्री तक के साथ इस आदमी के फोटो है। जानकारी के मुताबिक आज यह गाड़ी एसडीएम कार्यालय के बाहर बिना नंबर खड़ी देखी गई है। यह सफारी गाड़ी लगभग 6 साल पुरानी है और आजतक इस गाड़ी को नम्बर नहीं लगाया गया।

इस हाल में एसडीएम बिना कानूनी कार्यवाही इस गाड़ी को नंबर दे देंगे या फिर इस गाड़ी को ही गायब कर दिया जाएगा। 28 जनवरी को मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश का फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा है। अब देखना यह है कि क्या मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश इस आदमी को पद से बाहर निकालते है या नहीं। क्या मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश इस आदमी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही के आदेश देंगे या पार्टी या कार्यकर्ता/पदाधिकारी होने के कारण छोड़ दिया जाएगा। और मामले में कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए।