Follow Us:

पांवटा साहिब: टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग का अधिकारी 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

नवनीत बत्ता |

पांवटा साहिब में विजिलेंस को आज भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। विजिलेंस की टीम ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के एक अधिकारी को एक लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार अधिकारी को विजिलेंस टीम ने एक स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत के बाद एक लाख रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर से एक प्लॉट की प्लाटिंग के एवज में यह पैसे मांग रहा था। जिसके बाद प्रॉपर्टी डीलर ने इसकी शिकायत विजिलेंस को कर दी। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाते हुए अधिकारी को पैसे लेने के बाद रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विजिलेंस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि कोई उनसे रिश्वत मांगता है तो वह उनको इसकी सूचना दे सकते हैं।