Follow Us:

हमीरपुर: घर से स्कूल गई प्रवासी लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया अज्ञात शख्स, मामला दर्ज

कमल कृष्ण |

हमीरपुर में नाबालिग प्रवासी लड़की को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने इस बारे में हमीरपुर महिला पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मां ने बताया कि वे हमीरपुर के बडू में किराए के मकान में रहते हैं और उसकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार को वे रोज की तरह घर से स्कूल के लिए गई थी लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। इस पर परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी और उन्होंने अपने स्तर पर लड़की की तलाश शुरू की लेकिन लड़की कहीं नहीं मिली।

महिला ने बताया कि शाम को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया । व्यक्ति ने महिला को बताया कि उसने उसकी लड़की से शादी कर ली है। इस पर महिला ने महिला थाना में जाकर व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर लड़की को भगाने का मामला दर्ज करवाया है।