Follow Us:

कांगड़ाः बीड-बिलिंग में खाई में गिरी वैन, 2 की मौत- 6 घायल

मनोज धीमान |

जिला कांगड़ा के प्रसिद्ध पर्यटनीय स्थल बीड-बिलिंग से एक हादसा सामने आया है। यहां ओमनी वैन खाई में गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

जानकारी के अनुसार सभी लोग बैजनाथ के पंडौल रॉड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। रविवार की छुट्टी होने के चलते सभी बिलिंग में बर्फ देखने गए थे कि रास्ते में ये हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया और लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।