Follow Us:

हरोली विकास खण्ड में स्वास्थ्य और स्वच्छता अभियान 2019 के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन

सुरेन्द्र जंवाल, बिलासपुर |

ज़िला ऊना के हरोली विकास खण्ड में प्रदेश स्तर में स्वास्थ्य और स्वच्छता अभियान 2019 को लेकर दक्षा संस्था द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, इसमें प्रदेश संस्था की प्रदेश अध्यक्षा सुनीता दरोच ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके उपरांत संस्था के  संस्थापक अमरजीत सिंह संस्था के उद्देश्यों और कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया और किस तरह से पंचायतों में जाकर लोगों को उनके स्वास्थ्य और स्वछता को लेकर जागरूक करना है। इस बारे जानकारी दी। उसके  उपरांत सवास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका संतोष बन्याल  द्वारा स्वच्छता संबधी विषयों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उसके साथ ही किशोरियों और किशारों में होने वाले शारीरिक बदलाव के दौरान होने वाली शिक्षा की विस्तृत जानकारी दी और उनको उस शिक्षा को बच्चों से सांझा करने की भी अपील की ताकि वो उस बदलाव में मानसिक परेशानी में ना आये।

साथ ही उन्होंने  रोजमर्रा की जिंदगी में स्वच्छता अपनाने का भी आह्वान किया। उसके उपरांत खंड चिकित्सा कार्यालय से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुरेंदर द्वारा उपस्थित भारती कार्यकर्ताओं को स्वछता संबधी विषय पर विस्तार पूर्वक बताया, उन्होंने बताया कि स्वछता का जीवन मे बहुत महत्व है अतः अपने दैनिक जीवन मे स्वच्छता को अपनाना बहुत आवश्यक है, पानी को हमेशा उबाल कर पीजिए ताकि आंतरिक रोगों से बचा जाए साथ ही पौष्टिक आहार का सेवन भी शरीर के लिए बहुत आवश्यक है अतः पौष्टिक भोजन ,हरी सब्जियों का सेवन जरूर करे। बढ़ते नशे और उसके कुप्रभाव के बारे जानकारी दी और उससे बचने के बारे में भी जानकारी दी।

इसके उपरांत  विशेष अथिति संस्था की प्रदेश अध्यक्षा सुनीता दरोच ने अपने संबोधन में वहां उपस्थित भारती कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तर पर चलाये  स्वच्छता और स्वास्थ्य अभियान का हिस्सा बनने  की बधाई दी और साथ ही उन्होंने कहा कि समाजसेवा सबसे बड़ा परोपकार है। इसके लिए उन्होंने कहा कि वह  संस्था द्वारा चलाये गए हर कार्य में  किसी भी स्तर पर जो भी  सहायता होगी उसमे हमेशा साथ देने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने महिला और उनके क्या अधिकार है उनके बारे में जानकारी दी और अपने अधिकारों के प्रति कैसे सजग होना है।