Follow Us:

नाहन: SPO की नियुक्ति के देने के नाम पर 30 हजार की रिश्वत लेते महिला हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नवनीत बत्ता |

विजिलेंस की टीम ने वीरवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मामला जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन का है। विजिलेंस की टीम ने यहां एक महिला पुलिस कर्मी को 30 हजार रूपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। महिला पुलिस कर्मी सत्या देवी हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। विजलेंस टीम सत्या देवी से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा करीब 2 महीने पूर्व अधिसूचना जारी की गई थी कि प्रदेश में एसपीओ स्पेशल प्रोटेक्शन ऑफिसर की भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया अभी शुरू भी नहीं हुई थी जिसके लिए लोगों को ठगने का काम शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक मामला वीरवार दोपहर को नहान मेडिकल कॉलेज के समीप सामने आया जब विजिलेंस की टीम में नाहन पुलिस लाइन में तैनात महिला एचएससी को 30000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला पुलिस कर्मी शिकायतकर्ता से उसके बेटे को स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) के पद पर नियुक्ति देने की एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही थी। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को इसकी जानकारी दी। आज विजिलेंस ने नाहन मेडिकल कॉलेज के पास महिला पुलिस कर्मी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। महिला पुलिस कर्मी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर डीएसपी विजिलेंस तरणजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि इससे पहले पांबटा साहिब में विजिलेंस टीम ने एक 1 सप्ताह पूर्व टीसीपी प्लानिंग ऑफिसर को 1 लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।