Follow Us:

सिरमौरः: HRTC बस और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर हालत में PGI रेफर

नवनीत बत्ता |

जिला सिरमौर के पावंटा साहिब में आज सुबह करीब 9 बजे मोगिनंद के पास बाइक और एचआरटीसी के नहान डिपो की बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल पावंटा साहिब पहुंचाया गया। जहां पर घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया।

घायल की नाजुक हालत को देखते हुए अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया है। घायल व्यक्ति का नाम रविंद्र सिंह (उम्र 29 साल) बताया जा रहा है। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसएचओ पावटा साहिब संजय शर्मा ने की है।