Follow Us:

GS बाली ने प्रदेशावियों को दी पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीएस बाली ने प्रदेशवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई दी। समाचार फर्स्ट के साथ बातचीत में जीएस बाली ने कहा कि बदलते वक़्त के साथ हमारा प्रदेश औऱ बुलंदियों को छुए। नशे की लत से युवा पीढ़ी दूर रहे, शांति-सादगी बने रहे… ये सब हम लोगों को संकल्प लेना चाहिए और ईश्वर से कामना करनी चाहिए।

49 साल प्रदेश ने कई आयाम छुए हैं। मूलभूत सुविद्याओं में बिजली पानी सड़कों शिक्षा में राष्ट्र में अग्रणी बना। यह सब प्रदेश की जनता की सकारात्मकता से संभव हो पाया। इस ऐतिहासिक दिन पर समस्त प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की मैं कामना करता हूं। याद रहे को 25 जनवरी को पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया जाता है जिसके लिए पूर्व मंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।