Follow Us:

कुल्लूः 1 किलो 130 ग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार

गौरव, कुल्लू |

जिला कुल्लू पुलिस ने एक महिला को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस का एक दल जब नाइट पेट्रोलिंग पर था। इस तरह एक महिला के कब्जे से 1 किलो 130 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है। गौरव सिंह ने बताया कि चरस के साथ गिरफ्तार महिला की पहचान गुंजा वर्षीय छालो देवी पत्नी प्रकाश चंद निवासी मझाच बुरूआ़ मनाली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।