Follow Us:

शिमलाः तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

पी. चंद, शिमला |

रोहडू करासा सड़क पर विजयनगर स्कूल से करीब 100 मीटर पहले एक कार (HP-14B-4455) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसमें चालक दिनेश थारटा पप्पु पुत्र जयलाल थारटा निवासी शिमला उम्र 42 साल चला रहा था। इसमे सुरेंदर सिंह पुत्र स्व पूर्वा नंद निवासी शिमला उम्र 51 साल और प्रदीप ब्राग्टा पुत्र स्व श्याम लाल निवासी शिमला 53 साल इसमें सुरेंदर सिंह पुत्र और चालक दिनेश थारटा पुत्र जयलाल की मृत्यु हो गई है और प्रदीप ब्राग्टा को गंभीर चोटे आई है। पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती करवा दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।