Follow Us:

ऊनाः युवती ने युवक पर लगाए रास्ता रोकने और छेड़छाड़ के आरोप

रविन्दर, ऊना |

जिला ऊना में पुलिस थाना हरोली के तहत पड़ते एक गांव की 29 साल की युवती ने एक युवक पर इसका रास्ता रोक छेड़छाड़ किये जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला पुलिस थाना उना में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीडित युवती ने शिकायत में बताया  कि एक 30 साल का युवक इसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है।  यह जब आती जाती है  तो इसका पीछा करता है और  गन्दी-गन्दी गालियां साथ ही जान से मारने की धमकीयां भी देता है।

बीते कल भी टाहलीवाल के पास समय करीब शाम पांच बजे कार में इसके पीछे से आया और इसे जोर से पकड़ लिया। आरोपी ने इसके साथ छेड़छाड़ की। वह किसी तरह वहां से भाग निकली। पुलिस ने शिकायत पर मामला धारा 354, 354D, 341, 506 भादस के तहत  पंजीकृत करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी अनिल ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।