Follow Us:

शिमलाः तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत

पी. चंद, शिमला |

शिमला के चौपाल में कार दुर्घटनाग्रस्त होने का हादसा पेश आया है। इस हादसे में एक महिला की मौत और एक व्यक्ति घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार चौपाल से 8 किलोमीटर दूर आज दिन में 12 बजे चौपाल लझोंठ सड़क मार्ग एक कार नंबर (HP-08A-3833) दुर्घटनाग्रस्त  हो गई।

इसमें एक महिला दीक्षा ठाकुर की मृत्यु हो गई और उसका पति ज्ञान ठाकुर को हल्की चोटें आई है। उसका चौपाल सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह चौपाल से अपने घर  लाजोंथ जा रहा थे। पुलिस थाना चौपाल मौके की कार्रवाई कर रही है।