Follow Us:

विद्या स्टोक्स पर सुक्खू का खुलासा, ठियोग से कॉन्फिडेंट नहीं कांग्रेस!

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कांग्रेस के दिग्गज नेता बेशक हिमाचल में एकजुटता की बात करते हों, लेकिन अभी तक भी कांग्रेस में गुटबाजी पूरी तरह खत्म नहीं हुई। इसका एक संकेत तब मिला जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मैडम स्टोक्स को लेकर ठियोग सीट के विवाद पर खुलासा किया।

समाचार फर्स्ट के साथ सुक्खू ने कहा कि विद्या स्टोक्स चुनाव लड़ने से इनकार रही थीं, लेकिन मैंने ही उन्हें चुनाव के लिए मनाया था। जब टिकट पर नामांकन भरने की बारी आई तो कांग्रेस कैंडिडेट दीपक राठौर का नामांकन भरने के लिए मना किया गया था। लेकिन वह नहीं माने और उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया, जिसके चलते विद्या स्टोक्स का नामांकन रद्द हो गया।

ठियोग में कॉन्फिडेंट नहीं कांग्रेस

सुक्खू ने कहा कि यदि राठौर की जगह ठियोग से विद्या स्टोक्स कांग्रेस कैंडि़डेट से चुनाव लड़तीं तो कांग्रेस की जीत आवश्य सुनिश्चित होती। यही नहीं, मैडम स्टोक्स के चुनाव लड़ने से ठियोग के आस-पास के क्षेत्रों में कांग्रेस की पकड़ बनती और जीत मिलती।