Follow Us:

ऊना: दुलैहड़ में खनन और टिप्परों की ओवरलोडिंग को लेकर कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

रविंद्र, ऊना |

हरोली कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस  ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बिट्टू की अगुवाई में सोमवार को गांव दुलैहड़ में खनन के मुद्दे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू और हरोली युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि खनन और ओवरलोड टिप्परों के मामलों पर सरकार और प्रशासन मौन धारण किये हुए हैं और इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही इन पर लगाम न लगाई गई तो कांग्रेस पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों का घेराव करने के साथ साथ सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगी। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ओवरलोडिंग और खनन को लेकर आपराधिक मामले दर्ज करने की मांग उठाई है।

वहीं, ग्राम पंचायत दुलैहड़ की प्रधान आशा कुमारी ने कहा कि ओवरलोडेड टिप्परों के कारण ग्रामीण बहुत परेशान है। पंचायत प्रधान की माने तो आये दिन ओवरलोडेड टिप्परों के कारण दुर्घटनाएं हो रही है। बता दें कि दुलैहड़ गांव में पिछले तीन दिनों के भीतर ही दो टिप्पर हादसे का शिकार हो चुके हैं।