Follow Us:

ऊनाः साइबर शातिरों ने महिला के खाते से उड़ाए 8 लाख

रविंदर, ऊना |

जिला ऊना में पुलिस थाना ऊना के तहत रायन्सरी  गांव में साइबर गिरोह ने एक महिला के अकाउंट से नेट बैंकिंग के माध्यम से ठगी कर 8 लाख रुपये की राशि निकाल ली है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस थाना ऊना मे दर्ज़ करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के  अनुसार निशा देवी निवासी रायन्सरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 फरवरी को किसी व्यक्ति ने इसका अकाउंट हैक कर खाते से करीब 8 लाख की राशि नेट बैंकिंग से निकाल ली है।

इसका पता महिला को मोबाइल में संदेशों से पता चला। पीड़िता को जब पता चला कि उसके खाते से 80लाख के करीब राशि गायब है। तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस थाना उन्नाव में दर्ज़ करवा दी है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है। कि ठगी के पीछे किस गिरोह का हाथ है।  उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।