Follow Us:

दिल्ली चुनाव पर बोले वीरभद्र सिंह, केजरीवाल को दी बधाई-कांग्रेस को नसीहत

पी. चंद |

दिल्ली में मिली कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में करारी हार पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बयान दिया। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि चुनाव में कांग्रेस पार्टी कुछ खास नहीं कर पाई है जिसके लिए कांग्रेस को चिंतन करने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी को लोगों के बीच मे जाकर फिर से विश्वास कायम करना होगा तभी पार्टी फिर से मजबूत हो सकती है। पार्टी को कुछ कड़े फैसले लेने होंगे तभी पार्टी सत्ता में काबिज हो सकती है।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी थी लेकिन फिर भी बीजेपी को हार का साामना करना पड़ा है जबकि केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार लोगों का विश्वास हासिल कर दिल्ली में सरकार बनाई है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। साथ ही वीरभद्र सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट काफी निराशाजनक है। हिमाचल प्रदेश के लिए बजट में कुछ भी नहीं है। केंद्र सरकार का रवैया प्रदेश के साथ दोस्ताना नहीं रहा है बल्कि निराशाजनक ही साबित हो रहा है। केंद्र का रवैया सभी राज्यों के लिए एक जैसा होना चाहिए।