Follow Us:

कांग्रेस ने की 7 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

डेस्क |

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सहमति पर हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस केमटी के चौथे चरण में 7 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की हैं। इनमें शिमला, कांगड़ा, मंडी, सोलन और हमीरपुर जिले के ब्लॉक्स के लिए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

शिमला के जुब्बल कोटखाई ब्लॉक से मोती लाल धरटा अध्यक्ष होंगे, कांगड़ा के ज्वाली ब्लॉक से चैन सिंह गुलेरिया अध्यक्ष होंगे, मंडी के सुंदरनगर से हेंमत कुमार, सरकाघाट से सचिव वर्मा, हमीरपुर के भोरंज से विजय बनयाल, हमीरपुर ब्लॉक से सुरेश पटियाल और सोलन के क़सौली से ठाकुर दास अध्यक्ष पद पर विराजेंगे। आने वाले दिनों में कांग्रेस कमेटी और भी नियुक्तियां करने वाली है।