Follow Us:

जेपी नड्डा की स्वागत की तैयारियों में डटे राजीव बिंदल

पी. चंद |

जेपी नड्डा के स्वागत के लिए सोलन में प्रदेश अध्यक्ष ने तैयारियों का जायजा लिया। मीडिया को संबोधित करते हुए बिंदल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उन्हें अपना राजनीतिक जीवन हिमाचल प्रदेश से शुरू किया। वह हमारे बीच विद्यार्थी नेता के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व किया है उसके बाद वह भाजपा राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी बने।

1993 में पहली बार बिलासपुर से विधायक का चुनाव जीते और 1998 में वह हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बने। 2012 में वह प्रदेश सरकार में वन मंत्री थे और उसके उपरांत वह भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए गए।यह पहली बार हुआ कि हिमाचल प्रदेश का कोई नेता भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना और यह भी पहली बार हुआ कि कोई हिमाचल का नेता राष्ट्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड का सचिव भी बना ।

डॉ बिंदल ने कहा कि 8 महीने पहले जगत प्रकाश नड्डा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने और हाल ही में 1 महीने पहले वह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने यह हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है। जब जगत प्रकाश नड्डा का शपथ समारोह था तब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने नड्डा जी से पहले भाषण दिया और उनके भाषण के उपरांत जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया यह केवल भारतीय जनता पार्टी में होता है। प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूरा सम्मान दिया गया ।

उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को बिलासपुर झंडूत्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह होगा जिसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता भाग लेने जा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं और सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में तीन से चार बार प्रवास कर चुके हैं। देश के प्रधानमंत्री हिमाचल की भाषा एवं संस्कृति से भली-भांति परिचित है। हिमाचल की हिमाचली टोपी रुमाल एवं मफलर को कहीं बार प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जा चुके हैं और हिमाचल को अलग पहचान दिला चुके हैं।

उन्होंने कहा अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हिमाचल प्रदेश से है और यह हिमाचल के लिए सौभाग्य की बात है। हिमाचल प्रदेश आने वाले समय में पहले से ज्यादा सशक्त होगा और हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्थल पर विशेष दर्जा प्राप्त होगा।