Follow Us:

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की 5वीं सूची जारी, 5 नियुक्तियां होनी है बाकी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सहमति पर हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की पांचवी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 6 नाम का एलान हुआ है। इनमें मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, शिमला, सिरमौर जिले के ब्लॉक्स के लिए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। अब तक 66 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। अब 5 अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है। कुल 71 ब्लॉक अध्यक्ष हैं।

मंडी के जोगिंद्रनगर ब्लॉक से राकेश धरवाल गुलेरिया अध्यक्ष होंगे, कुल्लू के आनी से चंद्रकेश, बिलासपुर के झंडूता से सतिश चंदेल, शिमला के ठियोग से कंवर नरेंद्र सिंह, सिरमौर के नाहन ब्लॉक से ज्ञान चंद और पौंटा साहिब से अश्वनी शर्मा अध्यक्ष पद पर विराजेंगे। आने वाले दिनों में कांग्रेस कमेटी और भी नियुक्तियां करने वाली है।

माना जा रहा है कि जिन पांच ब्लॉक अध्यक्षों की अब तक नियुक्ति नहीं हुई है वहां भी पार्टी जल्द नियुक्तियां करेगी। क्योंकि ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद जिला और प्रदेश स्तर में पदाधिकारियों की नियुक्तियां होगी।