Follow Us:

हमीरपुर: ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर सचिन ठाकुर ने किया सुक्खू का धन्यवाद

नवनीत बत्ता |

हमीरपुर के सुजानपुर युवा कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनकी नियुक्ति के लिए धन्यवाद किया। आभार व्यक्त करते हुए सचिन ने कहा कि सुक्खू उनके जैसे कई युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। सुक्खू की कड़ी मेहनत और कुशल नेतृत्व में पिछले विधानसभा के चुनावों में जिला हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार होने के बावजूद भी भाजपा का वर्षों पुराना किला ढह गया।

सुक्खू का कुशल नेतृत्व हम सब हमीरपुर जिलावासियों के लिए गर्व की बात है। सुक्खू हमेशा ही युवाओं को संगठन और समाज के लिए अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बाकी कई नेताओं को भी धन्यवाद किया।