Follow Us:

सदन में चला प्रश्नकाल, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पर CM ने दिया ये जवाब…

पी. चंद |

विधानसभा सत्र के 5वें दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई। इसमें पच्छाद विधायक रीना कश्यप ने राजगढ़ अस्पताल में 8 डॉक्टरों की नियुक्ति न होने का का प्रश्न सदन में उठाया। जवाब में मुख्यमंत्री ने जल्द डॉक्टरों की नियुक्ति का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही सदन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अन्य अस्पतालों में चल रहे खाली डॉक्टरों के पदों को भरने को बात भी कही। जयराम ठाकुर ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार में रहते कांग्रेस ने राजनीतिक फायदे के लिए अत्यधिक अस्पताल खोल दिये, लेकिन डॉक्टरों की भर्ती नहीं की। लेकिन बीजेपी सरकार अब इन खाली पड़े पदों को भरने के लिए काम कर रही है।

(आगे ख़बर के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें…)

इसके बाद नादौन से कांग्रेस विधायक सुक्खू ने मुख्यमंत्री से पूछा कि गत दो सालों में 31 जनवरी 2020 तक कितने बीडीएस डॉक्टर डेंटल कॉउंसिल ऑफ हिमाचल में पंजीकृत हुए। उनमें से कितनों को रोजगार मिला?  जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि उक्त समय मे 375 बीडीएस डॉक्टर कॉउंसिल ऑफ हिमाचल में पंजीकृत हुए। इस अवधि में 25 डॉक्टरों को ही रोजगार मिला और 300 नए पद भी सृजित किए जाएंगे।

पीएचसी में भी बीडीएस को रखने की संभावना तलाशी जाएगी। निज़ी बीडीएस बनने से डॉक्टरों की संख्या बढ़ी है जबकि रोजगार कम है।