Follow Us:

बिलासपुरः स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सुरेन्द्र जंवाल, बिलासपुर |

जिला बिलासपुर के स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय में आज जेंडर चैंपियन क्लब और पत्रकारिता विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।  इस कार्यक्रम में जेंडर चैंपियन क्लब और पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों ने भाग लिया जेंडर चैंपियन क्लब के सदस्य पूर्णिमा ने जेंडर चैंपियन क्लब के बारे में विद्यार्थियों को बताते हुए कहा कि क्लब के द्वारा एक सुझाव और शिकायत पेटी कॉलेज में रखी गई है। जिन छात्राओं को अपनी कोई भी समस्या कॉलेज प्रशासन के समक्ष रखनी है। वह इस पेटी में अपनी शिकायत लिखकर डाल सकती हैं।

वहीं, जेंडर चैंपियन सुरक्षा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास और महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी पत्रकारिता की छात्रा वैशाली ठाकुर और पलवी राज ने नारी शक्ति के सम्मान में कविताएं कहीं जेंडर चैंपियन अंजलि धीमान ने महिला सुरक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए। दीक्षा  शर्मा ने महिलाओं की वर्तमान में स्थिति विषय पर अपने विचार रखें। जेंडर चैंपियन अमना ने भारतवर्ष की महान महिलाओं के बारे में एक प्रश्नोत्तरी का संचालन किया। बीएससी प्रथम वर्ष की श्वेता ने "बेटियां बेटियां तो है लम्हा खुशी का" गीत गाकर महिलाओं को सम्मान दिया।

कार्यक्रम में डॉ महेंद्र सिंह भाटिया ने कहा कि आज हर एक व्यक्ति को अपना नजरिया बदलने की आवश्यकता है। डॉ शिष्टा  ने कहा कि छात्राओं के पास शिक्षा एक सशक्त माध्यम है। जिसके द्वारा वह अपना और समाज का विकास कर सकती है। डॉक्टर संजय नारंग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के योगदान के लिए मनाया जाता है और विद्यार्थियों को उनके योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर से आए रंगमंच कलाकार लकी गुप्ता ने अपने अभिनय से सबके मन को मोहा और यह संदेश दिया कि विद्यार्थियों को अपने माता-पिता और अध्यापकों का सम्मान करना चाहिए और उनके कहे आदर्शो पर  चलना चाहिए।

इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ वसुंधरा राजन भारद्वाज ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है। उन्हें कहा कि हिमाचल प्रदेश में ही ऐसे कई उदाहरण है। जिससे विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए।   जेंडर चैंपियन क्लब की प्रभारी और पत्रकारिता विभाग में सहायक आचार्य रीता कुमारी में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि  छात्राओं को अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार और भेदभाव को सहन नहीं करना चाहिए बल्कि आवाज उठानी चाहिए। महाविद्यालय में जेंडर चैंपियन क्लब छात्राओं की हित के लिए कार्य करता है। इस कार्यक्रम में जेंडर चैंपियन इंदु कुमारी ने मंच संचालन किया।