Follow Us:

आज्ञात कारणों से भड़की आग, 20 लाख का नुकसान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कांगड़ा के बरोट के साथ लगते रोलिग गांव में आज सुबह अचानक आग लगने कि घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज्ञात कारणों से आग लग गई औऱ छह कमरों का मकान जलकर राख हो गया। आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके लिए रवाना हुई। लेकिन मौके पर पहुंचने से पहले ही मकान जलकर राख हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।