Follow Us:

कांगड़ाः तेज़ रफ्तार के कारण आपस में भिड़ी 2 कारें, 5 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कांगड़ा में रविवार सुबह देहरा कांगड़ा मार्ग पर दौलतपुर के पास दो कारें मारुति 800 और हुंडई वरना कार की टक्कर होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा तेज रफ्तार के कारण पेश आया है। तेज रफ्तार के कारण हुए इस हादसे में पांच लोग जख्मी हुए। इसके अलावा दोनों गाडिय़ों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि दोनों गाडिय़ों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।