Follow Us:

ऊनाः 40 साल के व्यक्ति ने 14 साल की नाबालिग के साथ किया दुराचार, मामला दर्ज़

रविंद्र, ऊना |

जिला ऊना में महिला थाना ऊना के तहत संतोषगढ़ में 40 साल के व्यक्ति ने 14 साल की नाबालिग के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर व्यकि के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज़ कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में बताया की बीते कल शाम को एक व्यक्ति ने मेरी बेटी को बहला फुसला कर ले गया और दुराचार किया। जिसकी जानकारी बेटी ने दी। पिता ने महिला थाना ऊना में शिकायत दी। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अगामी जांच जारी है।