Follow Us:

यमुना नदी के किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला एक व्यक्ति का शव

मनोज धीमान |

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में सुबह उस समय सनसनी मच गई। जब यमुना नदी के किनारे पुलिस को एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया मगर तब तक उसकी मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार कल्लू नामक 50 साल व्यक्ति वीरवार सुबह यमुना नदी के किनारे बेसुध अवस्था में मिला। जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सिविल अस्पताल लेकर गई।

यहां पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। व्यक्ति की पहचान कल्लू राम पुत्र तेज राम उम्र 50 के करीब निवासी मानपुर देवड़ा पांवटा साहिब के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं दे रहे डॉक्टर पीयूष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह एक व्यक्ति को लाया गया था मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। वहीं मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है

वहीं, एक अन्य मामले में पूरुवाला थाना के अंतर्गत इ्छाडी डैम में एक लाश मिली है। जिसे पुरुवाला पुलिस पांवटा साहिब लेकर पहुंची फिलहाल शव कि पहचान नहीं हो पाई है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर पीयूष तिवारी ने बताया कि पुलिस को हिमाचल उत्तराखंड सीमा पर इछाड़ी डैम में एक लाश मिली है। मगर शव की फिलहाल कोई पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा गया है।