Follow Us:

लोक हितों के मुद्दे की अनदेखी कर रही राजनीतिक पार्टियां: गुमान

समाचार फर्स्ट |

हिमालयन नीति अभियान के संयोजक गुमान सिंह ने प्रदेश की दोनों पार्टियों पर हमला किया है।  गुमान ने प्रैस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदेश में हो रहे चुनावों में दोनों मुख्य राजनीतिक पार्टियां लोक हित के मुद्दों को भूल गए है और घोषित घोषणा पत्रो में लोगों के हित के लिए कुछ भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज वन अधिकार कानून 2006 को लागू करने के लिए किसी भी पार्टी के घोषणा पत्र में जिक्र नही है। जिसके चलते प्रदेश के लाखों किसानों का हित जुड़ा हुआ है। रोजगार के मुददे पर भी किसी भी राजनीतिक पार्टियों ने अपने घोषणा पत्र में कोई ठोस नीति या योजना का उल्लेख नही किया है।

प्रदेश भर में बन रहे फोरलेन में लोगो को मिलने वाले मुआवजे के पर भी किसी भी राजनीतिक दल ने अपने घोषणा पत्र में जगह नही दी है। उन्हीने कहा कि वे इन सब मामलो को लेकर प्रदेश भर में जा कर लोगो को जागरूक कर रहे हैं।