Follow Us:

रघुवीर सिंह बाली बने कांग्रेस महासचिव, किया धन्यवाद

समाचार फर्स्ट डेस्क |

चुनावो से ठीक पहले कांग्रेस कमेटी ने अपने युवा नेता रघुवीर सिंह बाली को विशेष तरजीह दी है। शुक्रवार को कांग्रेस के रघुवीर सिंह बाली को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किये गए हैं और कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ये आदेश जारी किए हैं।

इस दौरान रघुवीर सिंह बाली ने समाचार फर्स्ट के साथ कहा कि मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ,प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे और कद्दावर नेता जीएस बाली का धन्यवाद करता हूं। उनका ये विश्वास मेरे लिए महत्वपूर्ण है और मैं आगे भी इस विश्वास को इसी तरह कायर रखूंगा।

गौरतलब है कि वर्तमान में आरएस बाली कर्मठ और ईमानदार नेता है तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई से लेकर कांग्रेस से जुडे़ हुए हैं और पार्टी के महत्वपूर्ण कार्य संभाल रहे हैं।