Follow Us:

पांवटा साहिब की मस्जिद में शरारती तत्वों ने लगाई आग

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की पिपली वाला स्थित मस्जिद में एक बार फिर से शरारती तत्वों ने आग लगा दी, जिसके चलते मस्जिद के अंदर पड़ा कीमती सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक जब मस्जिद का मौलवी करीब 5:15 बजे अजान पढ़ने आया तो उसने अंदर से धुआं उठता देखा तो वह घबरा गया और इस बारे उसने अपने साथियों को बताया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना माजरा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बता दें कि आगामी 6 नवंबर को पांवटा साहिब में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी रैली है, इसके मद्देनजर इस घटनाक्रम को सुरक्षा में सेंध लगने के तौर पर भी देखा जा रहा है।  

बता दें कि कुछ दिन पहले भी इसी मस्जिद में किसी ने धमाका कर मस्जिद की खिड़की उड़ा दी थी। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार सुबह करीब 3 से 5 बजे के बीच हुई। 

 

 

 

–– ADVERTISEMENT ––

 

6 नवंबर को है राहुल गांधी की चुनावी रैली