Follow Us:

समाजवादी पार्टी के इकलौते उम्मीदवार ने 1000 रूपये से शुरू किया चुनाव प्रचार

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल विधानसभा चुनावों में इस बार 338 कैंडिडेट्स चुनाव मैदान में उतरे है। जिसमें से 158 कैंडिडेट्स करोड़पति है। इन करोड़पति कैंडिडेट्स के बीच समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट नंद कुमार सबसे कम धनी है जो चुनाव लड़ रहे है। एक अखबार के मुताबिक नंद कुमार ने अपना चुनाव अभियान 1000 रूपए से शुरू कर दिया है। जो अब चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र में घूमकर प्रचार कर रहे हैं। 

नंद कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्तों से कार उधार पर ली है जिससें वो गांव के अंदर के इलाको में चुनावी प्रचार कर रहे है. नंद कुमार पॉलिटिक्ल साईंस में पोस्ट ग्रेच्यूएट है और उन्होंने चुनाव के लिए दिए एफीडेविट में किसी भी तरह की सम्पत्ति नहीं होने का जिक्र किया है। 

 

समाजवादी पार्टी की हिमाचल में चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद नंद कुमार ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी जिसके चलते समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष राम निवास यादव ने अकेले नंद कुमार के नाम की घोषणा कर दी थी।